अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर सात जगह पोस्टर वार

अंबेडकरनगर। अकबरपुर-अयोध्या मार्ग पर शिवबाबा से तिवारीपुर तक सात स्थानों पर रातोंरात विवादित पोस्टर लगाए जाने से सोमवार को सियासी हलचल तेज हो गई। पोस्टरों में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ अतीक अहमद, मुख्तार अंसारी, आजम खान समेत कई लोगों की तस्वीरें लगाई गई थीं। इनमें दिवंगत पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की तस्वीर भी शामिल थी। पोस्टरों पर सपा और उसके नेताओं को लेकर आपत्तिजनक संदेश लिखे गए थे। सुबह जानकारी होने पर सपा कार्यकर्ताओं ने पोस्टर उतरवा दिए। पुलिस और एलआईयू ने जांच शुरू कर दी है।

सात जगह पोस्टर, सुबह शुरू हुई सियासी हलचल

रात में लगाए गए पोस्टर सुबह राहगीरों और स्थानीय लोगों की नजर में आए। इसके बाद मार्ग पर चर्चा शुरू हो गई। सपा कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर पोस्टर हटाए। पुलिस और एलआईयू की टीम ने भी जानकारी जुटाई। फिलहाल पोस्टर लगाने वालों की पहचान नहीं हो सकी है।

मित्रसेन यादव की तस्वीर पर सपा ने जताई आपत्ति

सपा जिलाध्यक्ष जंगबहादुर यादव ने दिवंगत पूर्व सांसद मित्रसेन यादव की तस्वीर पोस्टर में लगाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि मित्रसेन यादव गरीब और कमजोर वर्गों की आवाज उठाने वाले नेता थे। उनकी तस्वीर को आपत्तिजनक सामग्री के साथ इस्तेमाल करना गलत है।

जिलाध्यक्ष ने प्रशासन और पुलिस से पूरे मामले की जांच कराने तथा पोस्टर लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/nitin-nabin-meerut-youth-samvad-bjp/ 

सपा जिलाध्यक्ष ने भाजपा पर लगाया आरोप

जंगबहादुर यादव ने आरोप लगाया कि पोस्टर भाजपा के कहने पर लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल खराब करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे भी उठाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button