- सैदपुर भीतरी में जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर, ई-श्रम कार्ड और पेंशन योजना की दी जानकारी
अंबेडकरनगर। श्रम विभाग की ओर से सोमवार को सैदपुर भीतरी, अकबरपुर में श्रमिक जागरूकता एवं पंजीकरण शिविर लगाया गया। इसमें श्रमिकों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। नए श्रमिकों का मौके पर पंजीकरण कराया गया। पुराने पंजीकरण के नवीनीकरण की प्रक्रिया भी समझाई गई।
ई-श्रम कार्ड और पेंशन योजना की दी जानकारी
शिविर में उत्तर प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (बीओसीडब्ल्यू) की योजनाओं के बारे में बताया गया। श्रमिकों को योजनाओं की पात्रता और मिलने वाले लाभ की जानकारी दी गई।
ई-श्रम पोर्टल से जुड़ी प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना की पात्रता, लाभ और पंजीकरण प्रक्रिया भी समझाई गई। मौके पर बड़ी संख्या में श्रमिकों के ई-श्रम कार्ड बनाए गए।
यह भी पढ़े : https://www.tamsasanket.com/ambedkarnagar-akhilesh-hoarding/
मोबाइल में डाउनलोड कराया डिजिटल लेबर चौक ऐप
शिविर में यूपी डिजिटल लेबर चौक ऐप पर विशेष जोर रहा। श्रमिकों को ऐप की सुविधाओं के बारे में बताया गया। मौके पर ही उनके मोबाइल में ऐप डाउनलोड कराया गया।
श्रमिकों को ऐप पर अपनी प्रोफाइल पूरी करने की प्रक्रिया भी समझाई गई। विभाग की ओर से बताया गया कि प्रोफाइल में आवश्यक जानकारी दर्ज करने से श्रमिकों को डिजिटल माध्यम से रोजगार के अवसरों से जुड़ने में सुविधा होगी।









