अम्बेडकरनगर। आरक्षी संदीप कुमार के असामयिक निधन पर पुलिस लाइन में गार्द ने शोक सलामी देकर उन्हें अंतिम विदाई दी।पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
पुलिस लाइन में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी हरेंद्र कुमार और प्रतिसार निरीक्षक संतोष कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। सभी ने दिवंगत आरक्षी के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की।
अंतिम यात्रा में एसपी समेत अधिकारियों ने दिया कंधा
अंतिम यात्रा के दौरान पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, दोनों अपर पुलिस अधीक्षकों समेत पुलिस अधिकारियों ने पार्थिव शरीर को कंधा दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने दिवंगत साथी को अंतिम विदाई दी।
आरक्षी के निधन से पुलिस विभाग में शोक रहा। विभाग की ओर से शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई।









