अंबेडकरनगर। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए 23 सितंबर को अकबरपुर में रोजगार मेले का आयोजन होगा। जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से राजकीय आईटीआई परिसर में एक दिवसीय वृहद रोजगार मेला लगाया जाएगा। मेले की शुरुआत सुबह 10 बजे होगी। इसमें निजी क्षेत्र की कई कंपनियां अभ्यर्थियों के चयन के लिए पहुंचेंगी।
होंडा से स्विगी तक कंपनियां होंगी शामिल
रोजगार मेले में होंडा, टाटा मोटर्स, न्यू हॉलैंड, डिक्सन, क्वेस कॉर्प, एमआरएफ और स्विगी समेत कई निजी कंपनियां शामिल होंगी। एनएसडीसी के माध्यम से विदेश में रोजगार के अवसर भी उपलब्ध रहेंगे। एक ही परिसर में अलग-अलग कंपनियों के सामने अभ्यर्थियों को चयन प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा।
यह भी पढ़े: https://www.tamsasanket.com/sp-prachi-singh-jansunwai/
10वीं-12वीं पास युवा भी कर सकेंगे आवेदन
मेले में 18 से 40 वर्ष तक के बेरोजगार पुरुष और महिला अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं। 10वीं और 12वीं पास के साथ इससे अधिक शैक्षिक योग्यता रखने वाले युवा भी प्रतिभाग कर सकेंगे।
जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि रोजगार मेले में शामिल होने के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। अभ्यर्थियों को आने-जाने के लिए मार्ग व्यय या भत्ता भी नहीं दिया जाएगा।









