नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के ₹22,569 करोड़ के IPO का अलॉटमेंट आज यानी 22 सितंबर को किया जाएगा। जिन निवेशकों को शेयर अलॉट नहीं होंगे, उनके पैसे 23 सितंबर से रिफंड किए जाएंगे। वहीं जिन निवेशकों को शेयर मिलेंगे, उनके डीमैट अकाउंट में भी 23 सितंबर को शेयर क्रेडिट कर दिए जाएंगे। NSE के शेयर 24 सितंबर को BSE पर लिस्ट होने हैं।
50.28 करोड़ शेयरों के लिए लगी बोली
NSE के IPO को निवेशकों की ओर से कुल 5.71 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। IPO में 8.86 करोड़ शेयर ऑफर किए गए थे, जबकि निवेशकों ने कुल 50.28 करोड़ शेयरों के लिए बोली लगाई।
क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (QIB) कैटेगरी में सबसे ज्यादा मांग देखने को मिली और यह हिस्सा 12.68 गुना सब्सक्राइब हुआ। नॉन-इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (NII) का हिस्सा 6.54 गुना और रिटेल निवेशकों का हिस्सा 1.35 गुना सब्सक्राइब हुआ।
यह भी पढे़ :https://www.tamsasanket.com/gold-silver-price-fall-22-september/
ऐसे चेक करें IPO अलॉटमेंट स्टेटस
अलॉटमेंट फाइनल होने के बाद निवेशक अपना स्टेटस BSE, NSE या MUFG Intime India की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित वेबसाइट पर IPO अलॉटमेंट सेक्शन में जाकर PAN कार्ड नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करनी होगी।









