‘सेवा की कहानी’ लेकर लाभार्थियों के बीच पहुंचे भाजपा कार्यकर्ता

जलालपुर के फरीदपुर में योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद, केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की ली जानकारी

जलालपुर (अंबेडकरनगर)। ‘सेवा की कहानी’ अभियान के तहत बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से संवाद किया। फरीदपुर मोहल्ले में नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और विकास निषाद ने केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ ले चुके लोगों से बातचीत की।

लाभार्थी निर्मला, सरिता, मीना, तारा और विक्रम ने योजनाओं से मिले लाभ के बारे में जानकारी दी। उन्होंने योजनाओं के प्रति संतुष्टि जताई। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी जताया।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/sarangpur-panchayat-development-payment-investigation/#google_vignette

अलग-अलग बूथों पर भी हुआ संपर्क

अभियान के तहत नगर के अन्य बूथों पर भी कार्यकर्ताओं ने लाभार्थियों से संपर्क किया। नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र शिल्पी, दुर्गेश गुप्ता, गोपाल सोनकर और बब्लू त्रिपाठी समेत अन्य कार्यकर्ता इसमें शामिल रहे।

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चल रहा अभियान

भाजपा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न सेवा, संवाद और जनसंपर्क कार्यक्रम किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button