गृह जनपद पहुंचीं अल्पसंख्यक आयोग सदस्य नेहा खान

अटल भवन में हुआ स्वागत समारोह, संगठन की जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाने की बात; अल्पसंख्यक समाज तक योजनाओं की जानकारी पहुंचाने पर जोर

अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग की नवनियुक्त सदस्य और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की प्रदेश मंत्री नेहा खान बुधवार को पहली बार गृह जनपद पहुंचीं। उनके आगमन पर जिले के विभिन्न स्थानों और भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।

नई जिम्मेदारी को लेकर नेहा खान ने बताई प्राथमिकता

अटल भवन में आयोजित कार्यक्रम में नेहा खान ने कहा कि संगठन ने उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगी। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समाज तक सरकार की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ambedkarnagar-evm-vvpat-warehouse-inspection/

उन्होंने पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए काम करने की बात कही। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर काम करने की बात कही।

दिलीप पटेल देव ने कहा, जिले के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप पटेल देव ने नेहा खान का स्वागत करते हुए कहा कि जिले की कार्यकर्ता को प्रदेश अल्पसंख्यक आयोग में सदस्य की जिम्मेदारी मिलना संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नेहा खान लंबे समय से संगठन में सक्रिय हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि आयोग की जिम्मेदारी के माध्यम से जरूरतमंद लोगों की समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने और योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने में उनकी भूमिका रहेगी।

उत्तर प्रदेश सरकार ने 8 सितंबर को अल्पसंख्यक आयोग में अध्यक्ष के साथ आठ सदस्यों की नियुक्ति की थी। नेहा खान को भी सदस्य बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button