अंबेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही अंबेडकरनगर में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। मौजूदा सदस्य ध्रुव कुमार त्रिपाठी का कार्यकाल छह दिसंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। इसके चलते सीट पर नए सिरे से निर्वाचन कराया जा रहा है।
29 सितंबर से शुरू होगी नामांकन प्रक्रिया
निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार 29 सितंबर को अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन शुरू होगा। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख छह अक्तूबर है। सात अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। प्रत्याशी नौ अक्तूबर तक नाम वापस ले सकेंगे।
23 अक्तूबर को सुबह आठ से शाम चार बजे तक मतदान
नाम वापसी के बाद चुनाव मैदान में बचे प्रत्याशियों के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होगा। मतदान का समय सुबह आठ से शाम चार बजे तक निर्धारित किया गया है। इसके बाद 27 अक्तूबर को मतगणना होगी। पूरी निर्वाचन प्रक्रिया 31 अक्तूबर तक पूरी कराई जानी है।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/omprakash-rajbhar-akhilesh-pda-rath-yatra/
अंबेडकरनगर में 2833 शिक्षक मतदाता
जिले में फिलहाल 2833 मतदाता दर्ज हैं। मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया अभी चल रही है। इसके बाद मतदाताओं की संख्या में बदलाव हो सकता है।
निर्वाचन कार्यक्रम के साथ ही जिले में आचार संहिता प्रभावी हो गई है। चुनाव से जुड़े कार्य अब निर्धारित कार्यक्रम और निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार होंगे।









