पैमाइश हुई, कब्जा नहीं हटा; अब डीएम कार्यालय पहुंचेंगे ग्रामीण

चांडीपुर कला में देवस्थान और खेल मैदान की जमीन का मामला, 32×64 मीटर क्षेत्र में अतिक्रमण मिलने का दावा; एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई का इंतजार

अंबेडकरनगर। चांडीपुर कला गांव में देवस्थान और खेल मैदान की जमीन पर कथित अतिक्रमण का मामला फिर गरमा गया है। खबर प्रकाशित होने के बाद तहसील प्रशासन ने मौके पर पैमाइश कराई थी। ग्रामीणों का दावा है कि पैमाइश में 32 मीटर × 64 मीटर क्षेत्र में कब्जा मिला। इसके बावजूद एक सप्ताह से अधिक समय बीतने के बाद भी कब्जा हटाने की कार्रवाई नहीं हुई है। इससे नाराज ग्रामीण अब जिलाधिकारी को ज्ञापन देने की तैयारी में हैं।

दो सदस्यीय टीम ने मौके पर की पैमाइश

ग्रामीणों के अनुसार, तहसील प्रशासन की ओर से क्षेत्रीय लेखपाल समेत दो सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि और ग्रामीणों की मौजूदगी में जमीन की नापजोख की गई। ग्रामीणों का कहना है कि पैमाइश में पूर्व से पश्चिम 32 मीटर और उत्तर से दक्षिण 64 मीटर क्षेत्र में अतिक्रमण सामने आया।

ग्रामीणों के मुताबिक इस क्षेत्र के करीब 60 प्रतिशत हिस्से में पक्का निर्माण भी है। हालांकि कब्जे और निर्माण की स्थिति में आगे की कार्रवाई प्रशासन की जांच और राजस्व अभिलेखों के आधार पर ही स्पष्ट होगी।

देवस्थान और खेल मैदान के नाम दर्ज हैं गाटे

ग्रामीणों ने बताया कि राजस्व अभिलेखों में गाटा संख्या 551 का क्षेत्रफल 0.0630 हेक्टेयर है। इसे देवस्थान के रूप में दर्ज बताया गया है। वहीं गाटा संख्या 553 का क्षेत्रफल 0.0650 हेक्टेयर है और इसे खेल मैदान के रूप में दर्ज बताया गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि इन जमीनों का लंबे समय से व्यावसायिक इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका दावा है कि वर्ष 2002 से यहां ईंट-भट्ठे से जुड़ी गतिविधियां चल रही हैं।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/tanda-talab-land-encroachment-allegation/#google_vignette

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button