टांडा। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत सोमवार को नगर क्षेत्र में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक चल रहे 157 घंटे के सतत स्वच्छता अभियान के क्रम में धार्मिक और सार्वजनिक स्थलों के साथ घाटों पर विशेष सफाई कराई गई।
अधिशाषी अधिकारी प्रियंका मिश्रा के निर्देश पर हनुमानगढ़ी मंदिर घाट, झारखंड महादेव मंदिर समेत अन्य मंदिरों के आसपास सफाई अभियान चलाया गया। सफाई के बाद संबंधित स्थानों पर एंटीलार्वा दवाओं का छिड़काव भी कराया गया।
स्कूलों में स्वच्छता का दिया संदेश
अभियान के तहत आदर्श जनता इंटर कॉलेज और प्राथमिक विद्यालय बालक छज्जापुर में भी जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अध्यापकों और छात्रों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। उन्हें गीला और सूखा कूड़ा अलग-अलग एकत्र करने, कूड़ा इधर-उधर नहीं फेंकने और डस्टबिन का इस्तेमाल करने के लिए जागरूक किया गया।
नागरिकों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक
नगर क्षेत्र में अभियान के दौरान नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। सार्वजनिक और धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखने के साथ कूड़े का उचित निस्तारण करने की अपील की गई।
अभियान में नगर पालिका परिषद टांडा के अवर अभियंता जलकल आशीष कुमार चौहान, सफाई प्रभारी मोहम्मद अहमद, मोहम्मद हुसैन, मोहम्मद सुहेल, महेंद्र कुमार, प्रभुदिन और शकील अहमद सहित सफाई नायक व सफाई मित्र शामिल रहे।
यह भी पढ़े :https://www.tamsasanket.com/ex-servicemen-echs-polyclinic-arms-license/









