लखनऊ। वाराणसी एयरपोर्ट पर रविवार को वीआईपी मूवमेंट के कारण इंडिगो की दो उड़ानों को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। दोनों विमान लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे, लेकिन उनमें सवार यात्रियों को आगे की यात्रा को लेकर जानकारी नहीं मिल सकी। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यात्री विमानों के अंदर ही मौजूद थे।
सुबह 10:15 और 10:16 बजे लखनऊ पहुंचीं उड़ानें
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, इंडिगो की उड़ान संख्या 6E5025 दिल्ली से वाराणसी जा रही थी। यह रविवार सुबह 10:15 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरी।
वहीं, दूसरी उड़ान 6E915 हैदराबाद से वाराणसी आ रही थी। यह सुबह 10:16 बजे लखनऊ पहुंची।
यात्रियों को आगे की यात्रा का इंतजार
दोनों उड़ानों के लखनऊ डायवर्ट होने के बाद यात्रियों को वाराणसी पहुंचाने के संबंध में तत्काल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिली। यात्रियों को आगे की यात्रा के लिए एयरलाइन की ओर से निर्देश मिलने का इंतजार था।









