अंबेडकरनगर। जिले में आधार पंजीकरण से छूटे बच्चों को चिह्नित कर उनका नामांकन कराया जाएगा। इसके लिए जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (आईपीपीबी) के प्रतिनिधियों को जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से समन्वय कर रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए हैं। अभियान चलाकर बच्चों का नया आधार बनवाने के साथ जरूरी बायोमेट्रिक संशोधन भी कराया जाएगा।
कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय आधार अनुश्रवण समिति की बैठक में आईपीपीबी प्रतिनिधि ने बताया कि जिले के 132 केंद्रों पर पांच वर्ष तक के बच्चों का नया आधार नामांकन और आधार में मोबाइल नंबर अपडेट कराने की सुविधा उपलब्ध है। अभिभावक नजदीकी डाकघर में संपर्क कर इसका लाभ ले सकते हैं। बैठक में बताया गया कि सरकारी योजनाओं में ओटीपी सत्यापन, ई-केवाईसी और डीबीटी जैसी प्रक्रियाओं के लिए आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर जरूरी होता है। इसलिए मोबाइल नंबर अपडेट रखना महत्वपूर्ण है।
अकबरपुर आधार सेवा केंद्र पर मिलेंगी कई सुविधाएं
यूआईडीएआई के प्रतिनिधि ने बताया कि अकबरपुर स्थित आधार सेवा केंद्र पर सभी आयु वर्ग के लोगों का नया आधार पंजीकरण निशुल्क किया जाता है। पांच से 17 वर्ष तक के बच्चों का निर्धारित अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट भी नियमानुसार निशुल्क है। केंद्र पर मोबाइल नंबर, नाम और पता संशोधन, फोटो, फिंगरप्रिंट और आइरिस अपडेट, आधार डाउनलोड व प्रिंट सहित अन्य सेवाएं उपलब्ध हैं। निलंबित और निष्क्रिय आधार से जुड़ी समस्याओं का समाधान भी किया जाता है।
आधार सेवा केंद्र फैजाबाद रोड पर जय हीरो एजेंसी के निकट, फायर स्टेशन के पास अकबरपुर में स्थित है। यहां जाने से पहले नागरिक यूआईडीएआई की वेबसाइट https://bookappointment.uidai.









