नैमिषारण्य को मथुरा-वृंदावन से रेलमार्ग से जोड़ने की मांग

253 लोगों ने PM और रेल मंत्री को भेजा पत्र

इटावा। नैमिषारण्य को मथुरा-वृंदावन से रेलमार्ग के जरिए जोड़ने की मांग तेज हो गई है। इस संबंध में इटावा के 253 नागरिकों और श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को सामूहिक हस्ताक्षरित पत्र भेजा है। नैमिष-मथुरा रेल जोड़ो अभियान समिति के मुताबिक, इस मांग को लेकर इटावा के लोगों की ओर से यह पांचवां पत्र भेजा गया है।

पत्र में नैमिषारण्य से हरदोई होते हुए फर्रुखाबाद तक 112 किलोमीटर लंबी नई रेल लाइन बिछाने की मांग की गई है। अभियान समिति का कहना है कि रेल कनेक्टिविटी मिलने से नैमिषारण्य पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिल सकता है।

88 हजार ऋषि-मुनियों की तपोभूमि है नैमिषारण्य

समिति के अनुसार, नैमिषारण्य प्राचीन धार्मिक और पौराणिक महत्व वाला तीर्थस्थल है। धार्मिक मान्यता है कि यहां 88 हजार ऋषियों और मुनियों ने एक साथ कथा श्रवण किया था। मान्यता के अनुसार, वेदों और पुराणों की रचना से भी इस क्षेत्र का संबंध रहा है।

समिति का कहना है कि देश के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु नैमिषारण्य पहुंचते हैं, लेकिन यहां तक रेलमार्ग की सीधी सुविधा नहीं होने के कारण उन्हें आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या के समाधान के लिए विभिन्न जिलों में अभियान चलाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button