छठ पूजा के मंच पर सजी सांस्कृतिक झांकियां

शिवाला घाट के मंदिर में अनोखी जलाभिषेक व्यवस्था बनी आकर्षण

जलालपुर (अम्बेडकरनगर)। ऊष्मापुर में रविवार रात छठ पूजा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक झांकियों ने लोगों का ध्यान खींचा। झांकी टीम ने विभिन्न धार्मिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बनाया। इस दौरान अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर छठी मैया की पूजा-अर्चना की। समिति की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, संरक्षक नीरज अग्रहरि, नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि, अधिशासी अधिकारी अरविंद कुमार और समिति अध्यक्ष दुर्गेश गुप्त ने दीप प्रज्ज्वलित किया। इसके बाद छठी मैया की पूजा-अर्चना की गई।

शिवाला घाट के मंदिर में जलाभिषेक की अनोखी व्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान शिवाला घाट स्थित शिव मंदिर भी चर्चा का केंद्र रहा। यहां भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप देव पटेल ने विधिवत दर्शन-पूजन किया। मंदिर की विशेष जलाभिषेक व्यवस्था लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी। इसमें एक पाइप में फूंक मारने पर दूसरे पाइप से निकलने वाला जल सीधे शिवलिंग पर गिरता है। दिलीप देव पटेल ने भी इस व्यवस्था को देखा और इसका प्रयोग किया।

पुलिस टीम रही तैनात, संभाली सुरक्षा व्यवस्था
कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस भी मुस्तैद रही। कोतवाल अजय प्रताप यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष पंकज वर्मा, जिला मंत्री उमाशंकर शुक्ल, अखंड वर्मा, अजीत अग्रहरि, अनिल कुमार, आशाराम मौर्य, विकास कुमार निषाद, लकी मौर्य, विकास सोनकर, पिंटू पाठक, सुमित, विशाल गौड़, अमन, शिवनाथ त्रिपाठी और अनुज सोनकर सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने भोलेनाथ की आरती भी की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button