दाऊद इब्राहिम करना चाहता था सरेंडर,

रख दी थीं कई शर्तें; पूर्व पुलिस कमिश्नर नीरज कुमार का बड़ा खुलासा

  • मुंबई बम ब्लास्ट की जांच के दौरान हुई थी दाऊद से फोन पर बातचीत
  • करीबी मनीष लाला ने बताया था अंडरवर्ल्ड डॉन के सरेंडर का रास्ता

मुंबई।  मुंबई बम ब्लास्ट मामले की जांच से जुड़े दिल्ली पुलिस के पूर्व कमिश्नर और रिटायर्ड IPS अधिकारी नीरज कुमार ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर कई अहम खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि दाऊद इब्राहिम एक समय भारत लौटकर सरेंडर करना चाहता था, लेकिन उसने इसके लिए कई शर्तें रखी थीं। नीरज कुमार के मुताबिक, मुंबई बम ब्लास्ट मामले की जांच के दौरान उनकी दाऊद से कई बार फोन पर बातचीत भी हुई थी।

‘आई विटनेस विद शाहिद’ शो में साझा किए अनुभव

पूर्व सांसद और वरिष्ठ पत्रकार शाहिद सिद्दीकी के शो ‘आई विटनेस विद शाहिद’ में बातचीत के दौरान नीरज कुमार ने मुंबई बम ब्लास्ट मामले की जांच से जुड़े कई अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि इस केस की पड़ताल के दौरान कई चौंकाने वाली जानकारियां सामने आई थीं। इसी सिलसिले में उनकी मुलाकात दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले मनीष लाला से भी हुई थी।

सिंगापुर में बैठे मनीष लाला ने किया था फोन

नीरज कुमार ने बताया कि जब उन्होंने मनीष लाला के ठिकानों पर छापेमारी की थी, उस समय वह सिंगापुर में मौजूद था। छापे के बाद मनीष लाला ने उन्हें फोन करके पूछा कि वह उसके पीछे क्यों पड़े हैं और उसने ऐसा क्या किया है।

नीरज कुमार के मुताबिक, उन्होंने जवाब दिया था कि पहले मुंबई आओ, फिर बताया जाएगा कि उसने क्या किया है। इसके बाद मनीष लाला मुंबई पहुंचा और मुंबई पुलिस से जुड़े एक मामले में उसने आत्मसमर्पण कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button