पाकिस्तानी मंत्री ने पुराना किला में किया हुमायूं और शेरशाह सूरी का जिक्र

बोले- एक दीवार, दो प्रतिद्वंद्वी

नई दिल्ली। पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मलिक ने दिल्ली के ऐतिहासिक पुराना किला में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के सभ्यतागत संवाद मंच पर मुगल शासक हुमायूं और अफगान शासक शेरशाह सूरी का जिक्र किया। उन्होंने पुराना किला को इतिहास की कई परतों का प्रतीक बताते हुए कहा कि इसकी दीवारें दो प्रतिद्वंद्वी शासकों की कहानी बयां करती हैं।

हुमायूं ने रखी थी किले की नींव

मुसादिक मलिक ने अपने संबोधन में कहा कि पुराना किला की नींव मुगल शासक हुमायूं ने रखी थी। हुमायूं मध्य एशिया के तैमूरी वंश से जुड़े थे। बाद में अफगान शासक शेरशाह सूरी ने इस किले के निर्माण को आगे बढ़ाया। इस तरह एक ही किले में दो अलग-अलग शासकों के शासनकाल और ऐतिहासिक विरासत की छाप दिखाई देती है।

बोले- एक दीवार, दो प्रतिद्वंद्वी

पाकिस्तानी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा, ”एक दीवार, दो प्रतिद्वंद्वी यानी दो शासक और एक किला, जिसमें इतिहास की दो परतें हैं।” उन्होंने इस उदाहरण के जरिए पुराना किला के ऐतिहासिक महत्व और भारत की साझा सभ्यतागत विरासत को रेखांकित किया।

पीएम मोदी ने किया था मंच का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार शाम दिल्ली के पुराना किला में आयोजित शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के पहले सिविलाइजेशनल डायलॉग फोरम का उद्घाटन किया था। इस मंच पर विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों ने सभ्यता, संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत से जुड़े विषयों पर अपने विचार साझा किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button