राम मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार और दीपक चहर- पूजा-अर्चना कर लिया आशीर्वाद

  • IPL मैच से पहले मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी पहुंचे अयोध्या

  • रामलला और हनुमानगढ़ी में की दर्शन-पूजा

  • तिलक वर्मा ने रामनामी ओढ़कर ली तस्वीर, सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

लखनऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के तहत लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच 4 अप्रैल को मुकाबला खेला जाना है। इस मैच से पहले मुंबई इंडियंस के कुछ खिलाड़ी धार्मिक यात्रा पर निकले और गुरुवार को अयोध्या पहुंचे।

टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव और दीपक चहर अपने परिवार के साथ रामलला के दर्शन करने पहुंचे। उनके साथ तिलक वर्मा और करण शर्मा भी मौजूद थे। सभी खिलाड़ियों ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन किए और विशेष पूजा-अर्चना की।

सूर्यकुमार यादव और दीपक चहर ने अपने परिवार के साथ राम मंदिर में तस्वीरें खिंचवाईं, जबकि तिलक वर्मा ने रामनामी ओढ़कर फोटो क्लिक कराई। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपनी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा – “जय श्री राम!”

मुंबई इंडियंस ने भी अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस धार्मिक यात्रा की तस्वीरें साझा कीं। हनुमानगढ़ी के मुख्य पुजारी हेमंत दास ने खिलाड़ियों को पूजा करवाई और उन्हें रामनामी भेंट की।

लखनऊ में होने वाले IPL मैच से पहले खिलाड़ियों का अयोध्या पहुंचना क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading