विजय से दूरी पर तमन्ना का बयान

  • ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तमन्ना ने साझा की निजी भावना

  • विजय वर्मा से अलग होने के बाद पहली बार बोलीं एक्ट्रेस

  • ‘ओडेला 2’ के इवेंट में दिया आत्मविश्वास से भरा जवाब

नई दिल्ली। तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का रिश्ता अब अतीत की बात बन चुका है। कभी खुले तौर पर अपने रिश्ते की पुष्टि न करने वाले इन दोनों सितारों ने भले ही साथ में कम समय बिताया हो, लेकिन ब्रेकअप के बाद पहली बार तमन्ना ने अपने टूटते रिश्ते के कठिन दौर पर खुलकर बात की है।

मुंबई में मंगलवार को आयोजित फिल्म ‘ओडेला 2’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में तमन्ना से जब कठिन समय से निपटने के तरीके पर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा, “जब ज़िंदगी में कोई समस्या आती है, तो हम उसका हल बाहर ढूंढते हैं, लेकिन सच्चाई यह है कि सारे जवाब हमारे अंदर होते हैं।”

तमन्ना के इस बयान को सोशल मीडिया पर लोग उनके और विजय वर्मा के रिश्ते से जोड़कर देख रहे हैं।

तंत्र-मंत्र पर सवाल सुनकर मुस्कराईं तमन्ना
इवेंट में एक हल्के-फुल्के सवाल ने भी सभी का ध्यान खींचा। जब उनसे पूछा गया कि क्या कोई ऐसा है जिस पर आप तंत्र-मंत्र से विजय पाना चाहेंगी, तो उन्होंने मुस्कराते हुए जवाब दिया, “अगर ऐसा कर लिया तो सारे पैपराजी मेरी मुट्ठी में होंगे। क्या कहते हो, कर लें?”

ब्रेकअप की खबरें और कारण
हाल ही में मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि ‘लस्ट स्टोरीज 2’ की शूटिंग के दौरान तमन्ना और विजय करीब आए थे, लेकिन अब उनके रास्ते अलग हो चुके हैं।

कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि दोनों एक-दूसरे की इज्जत करते हैं और दोस्ती बनाए रखना चाहते हैं। वहीं, कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार तमन्ना पर शादी का प्रेशर था, जिससे उनका रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया।

Related Posts

समीर वानखेड़े की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट में खारिज

नई दिल्ली। आर्यन खान ड्रग केस के जांच अधिकारी रहे समीर वानखेड़े को गुरुवार को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा। अदालत ने उनके द्वारा आर्यन खान ड्रग केस पर…

Continue reading
लखनऊ में मां की डांट से नाराज 11 साल का लड़का घर से भागा

लखनऊ में 11 साल का लड़का मां की डांट से घर से भागा साइकिल लेकर निकला, तीन दिन बाद अहमदाबाद से बरामद परिवार ने गाजीपुर थाने में दी सूचना लखनऊ।…

Continue reading