खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए का हमला- ग्रामीणों में भय का माहौल

  • वन विभाग और पुलिस की टीमें तेंदुए की तलाश में जुटी

  • खेतों में जाने से परहेज, लाठी-डंडे लेकर काम

  • तेंदुए का एक वीडियो सामने आया, वन विभाग ने इसे खारिज किया

बरेली। बरेली जिले के क्योलड़िया थाना क्षेत्र के गांव बिहारीपुर अब्दुल रहमानपुर में शनिवार सुबह  एक किसान पर तेंदुए ने अचानक हमला कर दिया। 30 वर्षीय किसान अरविंद कुमार खेत में सिंचाई कर रहा था, तभी पीछे से तेंदुए ने उस पर हमला किया। तेंदुआ किसान की गर्दन पकड़कर उसे घायल कर दिया और चेहरे पर पंजे से वार किया, जिससे उसके चेहरे और शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।

अरविंद कुमार की चीखों की आवाज सुनकर पास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसान मौके पर पहुंचे, तब तेंदुआ वहां से भाग निकला। पुलिस और वन विभाग को सूचित करने के बाद घायल किसान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे गंभीर हालत में प्राइवेट हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया।

वन विभाग की टीम ने तेंदुए की तलाश में पूरे क्षेत्र में निगरानी बढ़ा दी है और CCTV कैमरे लगाए गए हैं। ग्रामीणों में डर का माहौल है और वे अकेले खेतों में नहीं जा रहे। वन विभाग ने भी सुरक्षा के लिए विशेष निगरानी रखने का वादा किया है। DFO दीक्षा भंडारी ने बताया कि तेंदुए की तलाश जारी है और उसे जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Related Posts

मुरादाबाद में गुरु जम्भेश्वर यूनिवर्सिटी के लिए 50 करोड़ का बजट

मुरादाबाद। प्रदेश सरकार के बजट में मुरादाबाद को बड़ी शैक्षणिक सौगात मिली है। गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए सरकार ने 50 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।…

Continue reading
दीवान शुगर मिल में मजदूर की दर्दनाक मौत

मुरादाबाद। दीवान शुगर मिल में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें 32 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। गन्ने की पुलियां डालते समय…

Continue reading