लखनऊ में पाक नागरिकों की वापसी शुरू- प्रशासन ने दिए कड़े निर्देश

  • पहलगाम आतंकी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
  • लखनऊ में 8 पाक नागरिकों में से 5 लौटे, 3 को भेजने के आदेश
  • सभी लोग रिश्तेदारों से मिलने विजिट वीजा पर आए थे

 

लखनऊ । पहलगाम में आतंकवादी हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता में तेजी आई है। इसी क्रम में लखनऊ में रह रहे पाकिस्तान के नागरिकों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। विजिट वीजा पर भारत आए आठ पाक नागरिकों में से पांच ने खुद वापस लौटने का फैसला किया, जबकि शेष तीन को प्रशासन ने तत्काल देश छोड़ने के निर्देश दिए हैं।

उत्तर प्रदेश के डीजीपी प्रशांत कुमार ने सभी जिलों के पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे पाकिस्तानी नागरिकों को जल्द से जल्द भारत से बाहर भेजा जाए। इसके अलावा उन भारतीय नागरिकों की भी जांच हो रही है जिनके पाकिस्तानियों से किसी भी तरह के संबंध हैं।

भारत में शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म वीजा पर कई पाकिस्तानी हिंदू नागरिक आते रहे हैं, जो नागरिकता की प्रक्रिया में हैं। इनकी निगरानी और पंजीकरण की जिम्मेदारी स्थानीय प्रशासन और एफआरआरओ (फॉरेन रीजनल रजिस्ट्रेशन ऑफिस) की होती है। अब केंद्र सरकार के निर्देश पर लोकल इंटेलिजेंस यूनिट ने जिलों में रह रहे पाक नागरिकों की जानकारी इकट्ठा करनी शुरू कर दी है।

इसके साथ ही, खुफिया एजेंसियां नेपाल सीमा के रास्ते हो रही अवैध घुसपैठ पर भी नजर रख रही हैं। नेपाल के रास्ते भारत आने वाले पाक नागरिक बिना वीजा के घुसपैठ करते हैं। सीमा हैदर जैसे मामलों ने एजेंसियों की चिंताओं को और बढ़ा दिया है। कुल मिलाकर पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान से जुड़े नागरिकों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर और सख्त हो गई है।

Related Posts

कानपुर में दुलारे ज्वैलर्स पर आयकर विभाग की कार्रवाई, बाजार में मचा हड़कंप

कानपुर। लालबंगला क्षेत्र स्थित दुलारे ज्वैलर्स में बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे आयकर विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू कर दी। टीम ने न केवल दुकान के भीतर दस्तावेजों…

Continue reading
शीर्ष नेतृत्व से मिलकर लौटे कानपुर के निष्कासित भाजपा पार्षद

कानपुर। कानपुर के तीन निष्कासित भाजपा पार्षद पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात के बाद वापस कानपुर लौट आए हैं। पार्षदों ने बताया कि उन्होंने अपनी सभी समस्याओं और शिकायतों…

Continue reading