यूपीएससी, जेईई, नीट की तैयारी मुफ्त में- बस ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

  • प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी का सुनहरा अवसर
  • प्रशिक्षण के लिए अनुभवी और योग्य फैकल्टी की तलाश
  • प्रति टॉपिक मिलेगा आकर्षक मानदेय

अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत जिले में यूपीएससी, यूपीपीएससी, एसएससी, एनडीए, सीडीएस, जेईई और नीट जैसी प्रतिष्ठित प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए जुलाई के पहले सप्ताह से ऑफलाइन और ऑनलाइन कक्षाओं का संचालन शुरू किया जाएगा। इन कक्षाओं के संचालन के लिए सरकारी और गैर-सरकारी शिक्षकों सहित योग्य फैकल्टी से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी विक्रम कौशल ने बताया कि चयनित व्याख्याताओं और विषय विशेषज्ञों को प्रति टॉपिक 2000 रुपये का मानदेय अथवा कार्मिक विभाग के शासनादेश के अनुसार भुगतान किया जाएगा। एक व्याख्यान की अवधि 90 मिनट तय की गई है।

योग्यता मानक निर्धारित
मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना संचालन के लिए जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार, यूपीएससी और यूपीपीएससी की तैयारी कराने के लिए विश्वविद्यालयों एवं राजकीय डिग्री कॉलेजों के शिक्षक, आईएएस (मुख्य) परीक्षा या पीसीएस (साक्षात्कार) उत्तीर्ण अभ्यर्थी अथवा दो बार पीसीएस (मुख्य) परीक्षा में सम्मिलित हो चुके अभ्यर्थी पात्र माने जाएंगे। वहीं, नीट के लिए एमबीबीएस डिग्रीधारी या प्रथम श्रेणी में एमएससी डिग्रीधारी अभ्यर्थी और जेईई के लिए एमटेक अथवा प्रथम श्रेणी में एमएससी धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

25 मई तक जमा करें आवेदन
इच्छुक अभ्यर्थी अपनी शैक्षिक योग्यता, अनुभव और कार्य योजना के साथ अपना सीवी कोर्स कोऑर्डिनेटर संजय सिंह के मोबाइल नंबर 9889443760 पर या जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, अकबरपुर, कमरा संख्या 57 में 25 मई तक जमा कर सकते हैं। इसके अलावा आवेदन ईमेल या व्हाट्सएप के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading