नगर निगम के ट्रक पर क्यों बरसे पत्थर- फाड़ी गई लॉग बुक?

  • टीम पर हमले में शामिल रहे कई स्थानीय अतिक्रमणकारी
  • महिलाएं भी निकलीं हिंसा में आगे, हाथों में थे डंडे और रॉड
  • घायलों में टीम इंचार्ज समेत आठ कर्मचारी शामिल

लखनऊ। आशियाना के खजाना मार्केट चौराहा पर मंगलवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम पर स्थानीय अतिक्रमणकारियों ने अचानक पथराव कर दिया। हमले में नगर निगम के आठ कर्मचारी घायल हो गए, जबकि सरकारी ट्रक का शीशा टूट गया और वाहन को क्षति पहुंची। हमलावरों में दो महिलाएं भी शामिल थीं, जिनके हाथों में डंडे और रॉड थे। अधिकारियों के मुताबिक, हमला उन लोगों ने किया जो चौराहे पर अवैध रूप से ठेले और दुकानें लगाते थे। हमलावरों ने टीम पर पत्थरों की बरसात कर दी और लॉग बुक सहित अन्य सरकारी दस्तावेज फाड़ कर अपने साथ ले गए।

घायल कर्मचारियों में टीम इंचार्ज भी शामिल
हमले में वाहन चालक शिव गोविंद को बाएं हाथ में चोट आई, वहीं अनुज, संजय, दिलीप, धर्मेंद्र, छंगा, सुशील और टीम इंचार्ज आयुष्कर शर्मा भी घायल हो गए। पथराव के चलते मुख्य सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों को भी चोटें आईं।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर, जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही आशियाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर हमलावरों की पहचान की जा रही है। नगर निगम कर्मियों ने इस हमले की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। वहीं निगम अधिकारियों का कहना है कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Posts

अलमास टावर, लखनऊ में भव्य इफ्तार का आयोजन

रोज़ेदारों के साथ विभिन्न समुदायों की सहभागिता, भाईचारे और सौहार्द का संदेश लखनऊ। पवित्र रमज़ान माह के अवसर पर बर्लिंगटन चौराहे स्थित अलमास टावर में शनिवार को एक भव्य, सुव्यवस्थित…

Continue reading
पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading