क्या इजराइल में जंगलों में लगी आग का कारण बन रही तेज हवाएं हैं

  • एश्ताओल जंगल में लगी आग ने बढ़ाई चिंता, कई सड़कें प्रभावित
  • तेज हवाओं और गर्मी से आग पर काबू पाना चुनौतीपूर्ण
  • सेना तैनात, रिहायशी इलाकों से लोगों का विस्थापन

    यरुशलम। इजराइल की राजधानी यरुशलम के बाहरी इलाके एश्ताओल के जंगलों में बुधवार को भीषण आग लग गई, जो तेजी से फैल रही है। आग की चपेट में कई सड़कें आ गई हैं, जिसके कारण लोगों को अपने वाहन छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर भागना पड़ा।

    हालात गंभीर, सेना की तैनाती

    सरकार ने आग पर काबू पाने के लिए सेना को मौके पर तैनात किया है। कई आवासीय इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। फायर डिपार्टमेंट के अनुसार, कम से कम पांच अलग-अलग स्थानों पर आग फैली हुई है। तेज हवाओं और भीषण गर्मी के कारण आग बुझाने में दिक्कतें आ रही हैं।

    यातायात प्रभावित, राजमार्ग और रेल सेवा बंद

    आग के कारण यरुशलम से तेल अवीव जाने वाला प्रमुख राजमार्ग-1 बंद कर दिया गया है। दोनों शहरों के बीच रेल सेवा भी स्थगित की गई है। एश्ताओल क्षेत्र में एक कमांड सेंटर स्थापित किया गया है, जहां सरकार के दो मंत्री पहुंच रहे हैं।

    63 अग्निशमन दल और 11 विमान लगाए गए

    आग पर नियंत्रण के लिए 63 अग्निशमन दल और 11 विमान तैनात किए गए हैं। अधिकारियों का कहना है कि मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण आग बुझाने का काम चुनौतीपूर्ण है। स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से सतर्क रहने की अपील की है। आग का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, लेकिन जांच शुरू कर दी गई है।

Related Posts

बांग्लादेश: तारिक रहमान 17 फरवरी को नए प्रधानमंत्री के रूप में लेंगे शपथ

ढाका। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के चेयरमैन तारिक रहमान 17 फरवरी को देश के नए प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इस अवसर पर भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई…

Continue reading
इस्लामाबाद के शिया इमामबाड़े में जुमे की नमाज़ के दौरान धमाका

इस्लामाबाद (पाकिस्तान)। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के तर्लाई कालान इलाके में शुक्रवार को जुमे की नमाज़ के दौरान शिया समुदाय के इमामबाड़ा में एक आत्मघाती धमाका हुआ, जिसमें बड़ी संख्या…

Continue reading