गुरुग्राम में लिव इन पार्टनर पूजा हत्याकांड का खुलासा

  • मुश्ताक ने पूजा से दोस्ती का ड्रामा किया, फिर हत्या की साजिश रची
  • पूजा के सिर का अब तक नहीं मिला पता, पुलिस कर रही है सर्च अभियान
  • पूजा के भाई ने रक्षाबंधन के दुपट्टे से शव की पहचान की

गुरुग्राम। गुरुग्राम (हरियाणा) में लिव इन पार्टनर पूजा की हत्या से जुड़ा सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोपी मुश्ताक अहमद को गिरफ्तार किया, जिसने अपनी हत्या की साजिश को एक शातिर तरीके से अंजाम दिया। मुश्ताक ने खुद को ‘अजीत’ बताकर पूजा से दोस्ती की थी और शादी का नाटक करके लिव इन पार्टनर के रूप में उसके साथ रहने लगा।

आरोपी ने पुलिस के सामने बताया कि पूजा की हत्या के वक्त वह गला काटते हुए उससे जान की भीख मांगने की कोशिश कर रही थी। इसके साथ ही उसने यह भी खुलासा किया कि उसकी हत्या के पीछे उसके पैसों और बेटी पर नजर थी।

मुलाकात से लेकर हत्या तक का खौफनाक सफर

मुश्ताक अहमद ने पुलिस को बताया कि 2022 में उनकी पहली मुलाकात उत्तराखंड से गुरुग्राम जाते वक्त हुई थी। उस वक्त मुश्ताक ने अपना नाम ‘अजीत’ बताया और पूजा भी उत्तराखंड की रहने वाली थी, जिसके कारण दोनों में जल्दी दोस्ती हो गई। पूजा की मां की तबीयत खराब होने पर उसने मुश्ताक की टैक्सी से उत्तराखंड भी यात्रा की थी, अक्टूबर 2024 में, मुश्ताक ने पूजा को छोड़कर एक मुस्लिम लड़की से शादी कर ली, जिससे पूजा के साथ धोखा हो गया। इसके बाद, पूजा और मुश्ताक के बीच झगड़े शुरू हो गए, जब पूजा को उसकी दूसरी शादी का पता चला।

Related Posts

अलीगंज थाना क्षेत्र में युवती की फांसी से मौत

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के बिहरा गांव में 18 वर्षीय युवती द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने युवती के पिता की तहरीर…

Continue reading
असम में सियासी बयानबाजी तेज, गोगोई ने सीएम सरमा पर साधा निशाना

गौरव गोगोई का सीएम हिमंता पर तीखा हमला ‘हिंदू सर्टिफिकेट’ टिप्पणी पर विवाद 22 फरवरी को भाजपा में शामिल होंगे भूपेन बोरा गुवाहाटी। Gaurav Gogoi ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस…

Continue reading