क्या है वक्फ कानून-और क्यों इसे लेकर उभरा है इतना विरोध?

  • केंद्र सरकार के खिलाफ व्यापक प्रदर्शन- प्रदर्शनकारियों ने लगाए तानाशाही और असफलता के आरोप
  • वक्फ कानून को लेकर मुसलमानों का गुस्सा- ‘हम पर थोपे गए कानून को स्वीकार नहीं करेंगे’
  • पूर्णिया में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, पुलिस ने किया मार्ग पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

पूर्णिया। पूर्णिया शहर में वक्फ कानून और पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में शुक्रवार को एक बड़ा पैदल मार्च निकाला गया। जुमे की नमाज़ के बाद लाइन बाजार स्थित जामा मस्जिद से शुरू हुए इस प्रदर्शन में जिले भर से हज़ारों लोग शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में काली पट्टियां बांध रखी थीं और वक्फ कानून वापसी तथा पहलगाम हमले के दोषियों को सज़ा दिलाने की मांग को लेकर नारेबाजी की।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

इस बड़े प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए थे। पैदल यात्रा का मार्ग लाइन बाजार, फोर्ड कंपनी चौक, जेल रोड, आरएन शाह चौक, लखन चौक और रजनी चौक से होते हुए अरबीया कॉलेज रोड पर स्थित जामिया खोलफा-ए-राशेदीन तक पहुंचा, जहां यह समाप्त हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बैनर और तख्तियों के ज़रिए वक्फ कानून को वापस लेने और पहलगाम हमले के आतंकियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई की मांग की।

नेताओं ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

शहर के काजी मौलाना अरशद कासमी और मुफ्ती अहमद हुसैन कामी ने कहा कि केंद्र सरकार का “तानाशाही रवैया” देश के लोकतंत्र को कमज़ोर कर रहा है। उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार हर मोर्चे पर विफल हो रही है, जिसकी वजह से मासूम नागरिक आतंकवाद का शिकार हो रहे हैं। पहलगाम हमले की हम कड़ी निंदा करते हैं और दोषियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग करते हैं।”

मीडिया प्रभारी मौलाना सैयद तारिक अनवर ने बताया कि यह प्रदर्शन ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के निर्देश पर आयोजित किया गया था। इसमें बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई सामाजिक संगठनों ने हिस्सा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार मुसलमानों पर वक्फ कानून “जबरन थोप” रही है, जो समुदाय को मंज़ूर नहीं है।

इस प्रदर्शन के ज़रिए मुस्लिम संगठनों ने सरकार के ख़िलाफ़ अपना रोष ज़ाहिर किया और कानून में बदलाव की मांग को लेकर आवाज़ बुलंद की।

Related Posts

पीएम मोदी से मिले गूगल सीईओ सुंदर पिचाई, AI सहयोग पर हुई चर्चा

नई दिल्ली। Google के सीईओ Sundar Pichai ने 18 फरवरी को प्रधानमंत्री Narendra Modi से मुलाकात की। पीएम मोदी ने मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए बताया कि भारत में…

Continue reading
गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म की कोशिश

गोरखपुर। गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के एसी प्रथम श्रेणी कोच में एक 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म की कोशिश का मामला सामने आया है। आरोपी टीटीई राहुल कुमार को रेलवे प्रशासन ने…

Continue reading