NHM संविदा कर्मचारियों का धरना, मानदेय और वेतन वृद्धि की मांग तेज

नगपुर CHC परिसर में जुटे कर्मचारी, लंबित भुगतान पर जताया विरोध

  • वेतन भुगतान में देरी और वेतन वृद्धि न होने पर जताई नाराजगी
  • तीन साल से लंबित एरियर जारी करने की उठाई मांग
  • कोविड काल से सेवाएं देने के बावजूद अनदेखी का आरोप

अंबेडकरनगर। अंबेडकरनगर के जलालपुर क्षेत्र में मंगलवार को नेशनल हेल्थ मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगपुर परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने मानदेय भुगतान में देरी और वेतन वृद्धि न होने को लेकर विरोध दर्ज कराया।धरने में बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारी शामिल हुए और अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की।

तीन साल से वेतन वृद्धि नहीं, एरियर भी लंबित

प्रदर्शनकारी कर्मचारियों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों से वार्षिक वेतन वृद्धि लागू नहीं की गई है। साथ ही अब तक एरियर का भुगतान भी नहीं किया गया है।कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि कई बार स्थिति ऐसी बनती है कि एक महीने का वेतन जारी होने के बाद अगले कई महीनों तक भुगतान रोक दिया जाता है। इससे आर्थिक संकट की स्थिति बन जाती है और परिवार का भरण-पोषण प्रभावित होता है।

कोविड काल से सेवाएं, फिर भी अनदेखी का आरोप

कर्मचारियों ने कहा कि वे स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण सेवाओं में लगातार कार्य कर रहे हैं। कोविड काल से लेकर अब तक वे पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभा रहे हैं।इसके बावजूद समय पर वेतन न मिलने और लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button