अंबेडकरनगर। अकबरपुर रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की नई कार्यकारिणी का चुनाव मंगलवार को सर्वसम्मति से संपन्न हो गया। सभी पदों पर एक-एक नामांकन पत्र दाखिल होने के कारण निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया।
चुनाव परिणाम के अनुसार रजनीकांत मिश्र शाखा अध्यक्ष और मिश्रीलाल शाखा मंत्री निर्वाचित हुए। वहीं, प्रमोद कुमार तिवारी को वरिष्ठ शाखा उपाध्यक्ष चुना गया।
ईमानदारी और पारदर्शिता से निभाएंगे जिम्मेदारी
निर्वाचित शाखा अध्यक्ष रजनीकांत मिश्र ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी ईमानदारी, पारदर्शिता और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कर्मचारियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाने और उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करने की बात कही।
कार्यशाला शाखा की भी नई टीम बनी
कार्यशाला शाखा के चुनाव में भी सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। जय प्रकाश को शाखा अध्यक्ष, सत्य प्रकाश को शाखा मंत्री और बुद्धिराम को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान वीके दुबे, अमितेंद्र कुशवाहा, हेमंत दुबे, नील कमल यादव, ऊषा सिंह सहित परिषद के कर्मचारी मौजूद रहे। चुनाव शांतिपूर्ण और सर्वसम्मति से संपन्न हुआ।









