31 दिसंबर तक तारकोल पर मिलेगी सब्सिडी

110 सड़कों के निर्माण को मिलेगी रफ्तार

अंबेडकरनगर। जिले में अधूरी पड़ी करीब 110 सड़कों के निर्माण को रफ्तार मिलने की उम्मीद है। शासन ने सड़क निर्माण में इस्तेमाल होने वाले तारकोल की खरीद पर सब्सिडी देने की अवधि तीन महीने बढ़ा दी है। अब ठेकेदारों को 31 दिसंबर तक इसका लाभ मिलेगा। इससे बढ़ी कीमतों के कारण धीमे पड़े निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।

मध्य पूर्व में युद्ध के चलते तारकोल की आपूर्ति प्रभावित हुई थी। इसकी कीमतों में अचानक उछाल आने से सड़क निर्माण की लागत बढ़ गई। समय पर तारकोल नहीं मिलने से जिले में करीब 325 सड़कों का निर्माण प्रभावित हुआ। इसके बाद शासन ने बढ़ी कीमतों पर राहत देने के लिए 30 सितंबर तक सब्सिडी देने का निर्णय लिया था।

सब्सिडी की अवधि खत्म होने से फिर धीमा पड़ा काम

शासन की राहत से सड़क निर्माण कार्यों में तेजी आई, लेकिन निर्धारित अवधि खत्म होने तक करीब 110 सड़कों का काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद सब्सिडी की सुविधा नहीं मिलने से निर्माण की गति फिर प्रभावित होने लगी। ठेकेदारों ने राहत की अवधि बढ़ाने की मांग की थी। शासन ने इसे स्वीकार करते हुए सब्सिडी की समय सीमा 31 दिसंबर तक कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button