अम्बेडकरनगर में पुलिस एनकाउंटर में मारा गया सुपारी किलर वाहिद अंसारी

एसपी की बुलेटप्रूफ जैकेट में लगी गोली- 35 मुकदमों के साथ 6 गैंगस्टर भी है दर्ज, पूर्वांचल में हथियार सप्लाई और सुपारी लेकर हत्या करने का आरोप

अम्बेडकरनगर। में मंगलवार की आधी रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में 35 मुकदमों में आरोपी शातिर अपराधी वाहिद अंसारी (35) मारा गया। पुलिस के मुताबिक वाहिद पूर्वांचल में हथियारों की सप्लाई करने के साथ ही सुपारी लेकर हत्याओं को अंजाम देता था। वह बिल्लू इंदौरिया गैंग का सक्रिय सदस्य था और गोरखपुर के कैंट थाने से भी वांछित चल रहा था। मुठभेड़ के दौरान बदमाशों की गोली से दो पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि एसपी प्राची सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगने से वह बाल-बाल बच गईं। पुलिस के अनुसार 17 नवंबर की रात अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के शिव बाबा धाम के पास बैरियर लगाकर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान एसपी प्राची सिंह भी एसओजी टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। रात करीब 12 बजे तेज रफ्तार बाइक पर सवार दो संदिग्ध बैरियर पार कर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से थाना प्रभारी घायल हो गए। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए भागने लगे। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर जवाबी कार्रवाई की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button