चैलेंज ट्रैक डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप में अकबरपुर की अंशी सिंह ने मारी बाजी

विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027 के तहत विकास भवन सभागार में हुई जिला स्तरीय प्रतियोगिता

अम्बेडकरनगर। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग-2027’ के अंतर्गत जनपद स्तरीय चैलेंज ट्रैक डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप (पीपीटी राउंड) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग के तत्वावधान में बुधवार को विकास भवन सभागार में आयोजित इस प्रतियोगिता में अकबरपुर की अंशी सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी सबिता सिंह ने मां सरस्वती और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण, पुष्पार्जन एवं दीप प्रज्वलन कर किया। इससे पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी सुभाषिनी ने अतिथियों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए प्रतियोगिता की रूपरेखा प्रस्तुत की और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर जिला युवा अधिकारी शुभ राजपूत भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। ये रहे प्रतियोगिता के विजेता निबंध लेखन के आधार पर चयनित प्रतिभागियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से अपने विचार रखे। निर्णायक मंडल के निष्पक्ष मूल्यांकन के बाद शीर्ष छह प्रतिभागियों को विजेता घोषित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान अंशी सिंह अकबरपुर, द्वितीय स्थान शनी कुमार, तृतीय स्थान सरिता ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button