108-102 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारी सम्मानित

EMT और पायलट को मिले प्रशस्ति पत्र व चेक

  • लखनऊ में EMRI ग्रीन हेल्थ सर्विसेज का वार्षिक समारोह
  • 19 राज्यों में करीब 22 हजार वाहनों के संचालन की जानकारी दी गई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं से जुड़े कर्मचारियों को मंगलवार को लखनऊ में आयोजित वार्षिक समारोह में सम्मानित किया गया। सेवा प्रदाता संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विसेज की ओर से आयोजित कार्यक्रम में निदेशक कृष्णम राजू और प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कर्मचारियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र और चेक देकर सम्मानित किया।

सम्मान पाने वालों में इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियन (ईएमटी), एंबुलेंस पायलट, एचबीई और इमरजेंसी रिस्पांस ऑफिसर (ईआरओ) शामिल रहे। कार्यक्रम में कर्मचारियों के योगदान और आपातकालीन परिस्थितियों में उनकी भूमिका की सराहना की गई।

‘मानव सेवा ही माधव सेवा’ संस्था का मूल सिद्धांत

प्रेसिडेंट टीवीएसके रेड्डी ने कहा कि संस्था का मूल सिद्धांत ‘मानव सेवा ही माधव सेवा’ है। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में संस्था ने वर्ष 2012 में सेवाएं शुरू की थीं। राज्य सरकार के सहयोग से एंबुलेंस सेवाओं को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की ओर से प्रोटोकॉल के अनुसार दी जा रही सेवाओं से लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता मिल रही है। गर्भवती महिलाओं, हृदय रोगियों और सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को एंबुलेंस के जरिए मदद पहुंचाई जा रही है।

19 राज्यों में करीब 22 हजार वाहनों का संचालन

निदेशक कृष्णम राजू ने बताया कि संस्था की शुरुआत वर्ष 2005 में 34 एंबुलेंस के साथ हुई थी। वर्तमान में संस्था 19 राज्यों में करीब 22 हजार वाहनों का संचालन कर रही है। इनके माध्यम से प्रतिदिन 1.70 लाख से अधिक लोगों को आपातकालीन सेवाएं दी जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं के अलावा संस्था ट्रॉमा केयर, बाइक एंबुलेंस, बोट एंबुलेंस, नवजात शिशुओं के लिए विशेष वाहन और कार्डियक एंबुलेंस जैसी सेवाएं भी संचालित कर रही है। इसके साथ ही 1962 एनिमल केयर सेवा भी संस्था के कार्यों में शामिल है।

समारोह में ये लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में एचआर हेड राजकमल राय, देबज्योति कांजीलाल, सौरव टंडन, एसपी सिंह, विनीत जायसवाल, विकासमणि त्रिपाठी, मिथिलेश त्रिपाठी, आसिफ इकबाल खान, राजीव कुमार सोमबंशी और धर्मपाल सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button