जंतर-मंतर पर CJP का प्रदर्शन 32वें दिन भी जारी

हजारों प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पर डटे

  • कांग्रेस सेवा दल ने बांटा नाश्ता
  • पुलिस पहुंचने पर लगे हाय-हाय के नारे
  • पीएम मोदी बोले- दोषियों को मिले कड़ी सजा

नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का जंतर-मंतर पर चल रहा प्रदर्शन मंगलवार को 32वें दिन भी जारी रहा। दोपहर 12 बजे तक हजारों आंदोलनकारी प्रदर्शन स्थल पर मौजूद रहे। सुबह कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शनकारियों को नाश्ता वितरित किया।

सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस के पहुंचने पर CJP समर्थकों ने हाय-हाय के नारे लगाए। इससे पहले संसद मार्च के बाद सोमवार देर शाम दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर को खाली करा दिया था, लेकिन कुछ समय बाद आंदोलनकारी दोबारा एकत्रित होकर धरने पर बैठ गए।

इस बीच एनडीए संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पेपर लीक जैसे गंभीर मामले पर राजनीति नहीं होनी चाहिए और दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा कि इस मामले में केवल शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को भी इस्तीफा देकर छात्रों से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे मामले में जवाबदेही तय होना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button