राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

यूपी सरकार पेश करेगी रिपोर्ट

  • नई SIT की जांच रिपोर्ट पर सुप्रीम कोर्ट की नजर
  • IG किरण एस. को सौंपी गई जांच की कमान
  • आठों आरोपी आज एंटी करप्शन कोर्ट में पेश होंगे
  • वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगी सुनवाई

नई दिल्ली/अयोध्या। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई होगी। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष उत्तर प्रदेश सरकार मामले में अपनी स्टेटस रिपोर्ट पेश करेगी। पिछली सुनवाई में अदालत ने नई विशेष जांच टीम (SIT) गठित करने और अब तक हुई जांच का ब्योरा प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।

नई SIT को सौंपी गई जांच

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने नई SIT का गठन किया है। इसकी कमान लखनऊ रेंज की आईजी किरण एस. को सौंपी गई है। इससे पहले जांच की अगुवाई आईएएस अधिकारी विजय विश्वास पंत कर रहे थे। अदालत ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी के नेतृत्व में निष्पक्ष और प्रभावी जांच सुनिश्चित करने के लिए नई टीम बनाने को कहा था।

कोर्ट ने राजनीति से दूर रखने की दी थी सलाह

पिछली सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा था कि यह मामला प्रथम दृष्टया आपराधिक प्रकृति का प्रतीत होता है। अदालत ने स्पष्ट किया कि मामले की निष्पक्ष, स्वतंत्र और ईमानदार जांच होनी चाहिए तथा इसे राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

आज आठों आरोपियों की भी होगी पेशी

उधर, राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले के सभी आठ आरोपियों की सोमवार को एंटी करप्शन कोर्ट में पेशी होगी। सुरक्षा कारणों से यह पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जाएगी। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में जेल में बंद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button