अम्बेडकरनगर। भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र सिंह को किसान मोर्चा का अवध क्षेत्रीय महामंत्री नियुक्त किए जाने के बाद शुक्रवार को जलालपुर विधानसभा क्षेत्र में उनका जगह-जगह स्वागत किया गया। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से लेकर सुरहुरपुर, नगर और जमालपुर चौराहे तक पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और गुलदस्ते भेंट कर उनका अभिनंदन किया।
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिमन्यु अग्रहरि के नेतृत्व में स्वागत किया गया। सुरहुरपुर में क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य राम किशोर राजभर, नगर में नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि और शिवनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।
वहीं, जमालपुर चौराहे पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री महेंद्र प्रताप चौहान के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित हुआ। यहां पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त क्षेत्रीय महामंत्री का फूल-मालाओं से अभिनंदन किया।
किसानों की समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता देने की बात
इस अवसर पर धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि संगठन ने उन पर जो भरोसा जताया है, उसे पूरी निष्ठा से निभाएंगे। किसान मोर्चा को मजबूत करने के साथ किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए समर्पित होकर काम करेंगे।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारी मिलना धर्मेंद्र सिंह के प्रति पार्टी के विश्वास को दर्शाता है।









