यूरिया बिक्री में गड़बड़ी पर एफआईआर दर्ज

अम्बेडकरनगर में उर्वरक बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर एक विक्रेता के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जिला कृषि अधिकारी अरविंद चौधरी ने बताया कि भारत सरकार के उर्वरक पोर्टल पर टॉप 20 यूरिया खरीदारों की जांच में गड़बड़ी सामने आई।

जांच में पीओएस मशीन से अनियमित बिक्री का मामला सामने आने पर मेसर्स पंकज कुमार मौर्य, परसौली, विकास खंड रामनगर के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

अधिकारी के अनुसार फरवरी तक जनपद में उर्वरकों की उपलब्धता लक्ष्य से अधिक रही। यूरिया, डीएपी, एनपीके और एसएसपी की पर्याप्त आपूर्ति दर्ज की गई। वितरण के बाद भी विभिन्न उर्वरकों का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है।

किसानों को उर्वरक लेने के लिए आधार कार्ड और खतौनी साथ लाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्हें पीओएस मशीन के माध्यम से निर्धारित मूल्य पर उर्वरक लेने की सलाह दी गई है।

उर्वरक से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए जिला कृषि कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। किसान हेल्पलाइन नंबर 9455485475 पर संपर्क कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button