लखनऊ में शुरू हुआ गोमती पुस्तक महोत्सव

CM योगी बोले- किताबें दुनिया समझने की ताकत देती हैं

लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय परिसर में शनिवार से गोमती पुस्तक महोत्सव की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महोत्सव का उद्घाटन किया। नौ दिन तक चलने वाले इस आयोजन में अलग-अलग भाषाओं और विषयों की हजारों किताबें पाठकों के लिए उपलब्ध कराई गई हैं।

महोत्सव में प्रवेश पूरी तरह निशुल्क रखा गया है। कार्यक्रम 20 सितंबर तक चलेगा। यहां 121 प्रकाशकों की ओर से करीब 250 स्टॉल लगाए गए हैं।

डिजिटल दौर में भी किताबों से जुड़ा है युवा

उद्घाटन कार्यक्रम में CM योगी ने कहा कि डिजिटल दौर में युवा किताबों से दूर नहीं हुआ है। युवा आज भी पढ़ना चाहता है। जरूरत इस बात की है कि किताबों को युवाओं तक पहुंचाया जाए।

उन्होंने युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पुस्तक ‘एग्जाम वॉरियर्स’ पढ़ने की भी अपील की।

किताबें बच्चों में विकसित करती हैं सोच

बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि किताबें बच्चों में ज्ञान, विचार, संस्कार, जिज्ञासा और कल्पनाशक्ति विकसित करने का काम करती हैं। उन्होंने बच्चों और युवाओं में बढ़ते स्क्रीन टाइम पर चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि स्क्रीन हमें दुनिया दिखाती है, लेकिन पुस्तकें हमें दुनिया को समझने की ताकत देती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button