मस्जिद जाने पर सिख युवक को निहंग ने रोका

मौलवी के पास जाने पर जताई नाराजगी

  • बलिया में सरयू का कटाव, 100 से अधिक परिवार विस्थापित
  • राजौरी और कारगिल-लेह हाईवे पर भी बारिश का असर

जालंधर। देश के कई हिस्सों में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो गया है। मौसम विभाग ने राजस्थान सहित 16 राज्यों में गुरुवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। कई इलाकों में भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं।

उत्तराखंड में लैंडस्लाइड से यात्रा प्रभावित

रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी में सुबह भूस्खलन हुआ। गौरीकुंड के पास मलबा आने से केदारनाथ ट्रैकिंग रूट अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया, जिससे श्रद्धालुओं को रोकना पड़ा। रुद्रप्रयाग में सिल्ली के पास हाईवे पर भी कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। वहीं पहाड़ी से बोल्डर गिरने से एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

हरिद्वार में SDRF ने बचाई युवक की जान

हरिद्वार में गंगा से जल भरते समय तेज बहाव में एक युवक बहने लगा। घाट पर तैनात SDRF टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

यूपी के बलिया और गोंडा में नदी का कटाव तेज

बलिया में सरयू नदी का कटाव तेजी से बढ़ने के कारण पानी गांवों तक पहुंच गया है। 100 से अधिक परिवार सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। दो मकान नदी में समा गए, जबकि कई अन्य मकानों के नीचे की जमीन कट चुकी है। गोंडा में घाघरा नदी का जलस्तर घटने के बाद कटान और तेज हो गया, जिससे कई बीघा जमीन और पेड़ नदी में समा गए।

जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का असर

राजौरी में भारी बारिश के चलते एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय की दीवार गिर गई। वहीं अक्चमल के पास भूस्खलन के कारण कारगिल-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया, जिससे वाहनों की आवाजाही रोकनी पड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button