हनी सिंह के नए गाने में बादशाह पर तंज?

‘तेरी वोदका कहां गई...’ लाइन पर मचा बवाल- यूजर्स का दावा- लिरिक्स में बादशाह के शराब ब्रांड पर निशाना

नई दिल्ली। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में यो यो हनी सिंह और बादशाह की पुरानी प्रतिद्वंद्विता एक बार फिर चर्चा में है। हनी सिंह ने हाल ही में अपना नया प्रमोशनल सॉन्ग ‘कासा टुपका एंथम’ रिलीज किया है। गाने की कुछ लाइनों को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि इसमें हनी सिंह ने रैपर बादशाह और उनके प्रीमियम वोदका ब्रांड पर तंज कसा है। हालांकि, बादशाह की ओर से इस दावे पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

‘तेरी वोदका कहां गई…’ लाइन पर चर्चा

गाने के कुछ लिरिक्स सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किए जा रहे हैं। इनमें ‘तेरी वोदका कहां गई, क्या हुआ बिकी नहीं…’ जैसी लाइनें हैं। इन्हीं लाइनों को लेकर यूजर्स का दावा है कि हनी सिंह ने सीधे बादशाह के शराब कारोबार को निशाना बनाया है।

गाने में आगे काम और सैलरी से जुड़ी लाइनें भी हैं, जिन्हें सोशल मीडिया यूजर्स बादशाह पर तंज के तौर पर देख रहे हैं। हालांकि, गाने में किसी जगह बादशाह का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया गया है, इसलिए इसे फिलहाल सोशल मीडिया यूजर्स का दावा ही माना जा रहा है।

शराब कारोबार को लेकर भी आमने-सामने?

इस चर्चा की एक वजह दोनों रैपर्स की शराब कारोबार में हालिया एंट्री भी है। बादशाह ने नवंबर 2025 में कार्टेल ब्रदर्स के साथ मिलकर अपना प्रीमियम वोदका ब्रांड ‘शेल्टर 6’ लॉन्च किया था।

इसके बाद 19 सितंबर 2026 को हनी सिंह ने भी प्रीमियम टकीला ब्रांड ‘कासा टुपका’ लॉन्च किया। बताया गया है कि इस ब्रांड की मेकिंग और प्रोडक्शन से जुड़ी प्रक्रिया में हनी सिंह ने खुद मेक्सिको में काम किया है।

दो दिन में 2 करोड़ से ज्यादा व्यूज

‘कासा टुपका एंथम’ को रिलीज हुए करीब दो दिन हुए हैं और गाने को यूट्यूब पर 2.1 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने के लिरिक्स और हनी सिंह-बादशाह की पुरानी राइवलरी को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है।

यह भी पढे़ :https://www.tamsasanket.com/gunmaaster-g9-afsaana-banaaya-aapne-teaser/

फिलहाल बादशाह की तरफ से इस गाने या उसमें कथित तौर पर किए गए तंज को लेकर कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। ऐसे में यह साफ नहीं है कि गाने की इन लाइनों का इशारा वास्तव में बादशाह की ओर है या यूजर्स ने इसकी व्याख्या इस तरह की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button