जज की कुर्सी पर सरसों बिखेरने वाली महिला गिरफ्तार

  • जज की कुर्सी पर बिखेरे सरसों के दाने
  • CCTV फुटेज से हुई पहचान
  • महिला 14 दिन की न्यायिक हिरासत में
  • पुलिस अन्य आरोपियों की भी जांच में जुटी

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर में 65 वर्षीय मंजुला को अदालत में कथित तौर पर काला जादू करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, महिला अपने लंबित पारिवारिक सिविल केस का फैसला पक्ष में कराने की मंशा से कोर्ट पहुंची और जज की कुर्सी व डायस पर पूजा किए हुए सफेद सरसों के दाने बिखेर दिए। घटना 9 जुलाई की है, जिसका खुलासा सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 14 जुलाई को हुआ। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button