लखनऊ: आम के बाग में पेड़ से लटका मिला किसान का श

छह महीने पहले बेटे की हुई थी मौत

लखनऊ। माल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक किसान का शव गांव से करीब 500 मीटर दूर आम के बाग में पेड़ से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा भरा और आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।

सुबह घर से बिना बताए निकले थे किसान

पिपरी गांव निवासी आसाराम (40) शनिवार सुबह करीब पांच बजे घर से बिना बताए पैदल निकले थे। कुछ देर बाद ग्रामीण आम के बाग की ओर पहुंचे तो होरीलाल के बाग में उनका शव रस्सी के सहारे पेड़ से लटका मिला। यह देखकर ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

छह महीने पहले सड़क हादसे में हुई थी बड़े बेटे की मौत

आसाराम खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके परिवार में पत्नी गंगा देवी, बेटे अभिषेक और अमरदीप तथा बेटी अंजली हैं। बताया गया कि करीब छह महीने पहले उनके बड़े बेटे आदित्य की सड़क हादसे में मौत हो गई थी।

पुलिस कर रही विधिक कार्रवाई

माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस ने मामले में आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button