लखनऊ प्रीमियर लीग ऑक्शन शुरू, 480 खिलाड़ियों पर होगी बोली

लखनऊ। राजधानी के सेंट्रम होटल में शनिवार को लखनऊ प्रीमियर लीग (LPL) का क्रिकेट ऑक्शन शुरू हो गया। इस ऑक्शन में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं – लखनऊ नवाब, लखनऊ स्ट्राइकर, लखनऊ चैलेंजर्स, लखनऊ पैंथर्स, लखनऊ एसेस और लखनऊ लायंस। कुल 480 खिलाड़ियों के लिए टीमों द्वारा बोली लगाई जा रही है।

खिलाड़ियों के लिए पर्स और बेस प्राइस

लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष नवनीत सहगल ने बताया कि प्रत्येक टीम का पर्स 8.5 लाख रुपए है। मार्की प्लेयर्स के लिए बेस प्राइस 10 लाख रुपए तय किया गया है। खिलाड़ियों को तीन ग्रुप में बांटा गया है। पहले ग्रुप में 194 खिलाड़ी हैं, जिन्हें एलीट ग्रुप कहा गया है। इसमें वे खिलाड़ी शामिल हैं जो रणजी और बोर्ड के मैच खेल चुके हैं।

हर टीम को स्क्वाड में कम से कम 15 खिलाड़ी रखना होगा। ऑक्शन में खिलाड़ियों की न्यूनतम बोली 5 हजार रुपए से शुरू होकर अधिकतम 1.25 लाख रुपए तक जा सकती है। बोली बराबर होने पर टीम का चयन व्हील के माध्यम से किया जाएगा।

6 मार्की प्लेयर लीग में खेलेंगे

लखनऊ क्रिकेट एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुजय त्रिपाठी ने बताया कि IPL और यूपी टी-20 में खेल चुके 6 खिलाड़ी इस लीग में मार्की प्लेयर के तौर पर हिस्सा ले रहे हैं। इसमें जीशान अंसारी, नमन तिवारी, अंश यादव, विप्रज निगम, उपेंद्र यादव और कृतज्ञ कुमार सिंह शामिल हैं। इनकी कीमत 1.5 लाख रुपए तय की गई है।

नई प्रतिभा को मिलेगा मौका

नवनीत सहगल ने कहा कि यह लीग नए खिलाड़ियों के लिए बड़ा मंच साबित होगी। इससे नई प्रतिभा को अवसर मिलेगा और उन्हें अपने हुनर को दिखाने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button