लखनऊ में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई

हाथ-पैर बांधकर छाती पर मारी लात

लखनऊ। लखनऊ के इंदिरानगर थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में एक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला के हाथ-पैर रस्सी से बांध दिए गए और उसकी छाती पर लात मारी गई। इतना ही नहीं, उसके निजी अंगों पर डंडे से भी वार किए गए। घटना का वीडियो मंगलवार को सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में आ गया।

थाने पहुंची पीड़िता, सुनवाई न होने का आरोप

पीड़िता न्याय की गुहार लेकर इंदिरानगर थाने पहुंची थी। आरोप है कि वहां इंस्पेक्टर अजय नारायण सिंह, मानस चौकी प्रभारी अर्जुन सिंह और थाने में तैनात एसआई गौरव ने उसकी शिकायत पर सुनवाई करने के बजाय उसे टरकाते रहे।

महिला का आरोप है कि चार दिनों तक मामले को दबाने की कोशिश की गई और उसकी शिकायत पर प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस सक्रिय

मंगलवार को मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू की। पुलिस के रवैये से नाराज ग्रामीणों ने हंगामा भी किया। इसके बाद पुलिस अधिकारी सक्रिय हुए और इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुगामऊ क्षेत्र में पैदल मार्च किया।

बच्चा चोरी के शक में कानून हाथ में लेने का मामला

बच्चा चोरी का शक होने पर किसी व्यक्ति के साथ मारपीट करना या उसे बंधक बनाना कानूनन उचित नहीं है। किसी भी तरह का संदेह होने पर पुलिस को सूचना देना जरूरी है। इस मामले में मारपीट करने वालों के साथ-साथ पीड़िता की शिकायत पर कथित तौर पर सुनवाई न करने वाले पुलिसकर्मियों की भूमिका भी जांच का विषय है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button