शिक्षक निर्वाचन की मतगणना पर उठाए सवाल, शिक्षकों ने निकाला मौन जुलूस

गोरखपुर-फैजाबाद खंड निर्वाचन में अनियमितताओं का आरोप, राष्ट्रपति और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा

अंबेडकरनगर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में कथित अनियमितताओं के विरोध में माध्यमिक शिक्षक संघ (एकजुट) ने गुरुवार को मौन जुलूस निकाला। शिक्षकों ने मतगणना प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति और मुख्य निर्वाचन आयुक्त को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा गया।

मतगणना प्रक्रिया पर उठाए सवाल

संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि 27 अक्तूबर को गोरखपुर विश्वविद्यालय में हुई मतगणना के दौरान गंभीर अनियमितताएं हुईं। इससे चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतगणना की पारदर्शिता और निष्पक्षता जरूरी है।

लोकतंत्र और मताधिकार का मामला बताया

अटेवा के संयोजक रामबली त्रिशरण ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति या संगठन के राजनीतिक हितों से जुड़ा नहीं है। यह लोकतंत्र, संविधान और आम नागरिक के मताधिकार की प्रतिष्ठा का सवाल है। जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार ने कहा कि लोकतंत्र की रक्षा की बात करने वाले सत्ता पक्ष और विपक्ष को ऐसे मामलों में भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

ये रहे मौजूद

मौन जुलूस और ज्ञापन सौंपने के दौरान रवीन्द्र वर्मा, अरविन्द प्रताप यादव, प्रत्युष चौधरी, कुंदन मौर्य, प्रदीप भारतीय, अरुण यादव, महेंद्र कन्नौजिया, चंद्र प्रकाश वर्मा, रमेश राजभर, चंदीप प्रजापति, अजय कुमार और राम सागर यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button