कराची से पहले कार्गो विमान लापता

शारजाह से आ रहे विमान का ATC से संपर्क टूटा, अरब सागर में सर्च ऑपरेशन जारी

  • शारजाह से कराची आ रहा था विमान
  • नेविगेशन सिस्टम में खराबी की सूचना
  • ATC से संपर्क टूटने के बाद विमान लापता
  • अरब सागर में सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कराची। पाकिस्तान का एक कार्गो विमान मंगलवार रात कराची पहुंचने से पहले लापता हो गया। विमान शारजाह से कराची आ रहा था और उसमें पांच क्रू मेंबर सवार थे। पाकिस्तान एयरपोर्ट्स अथॉरिटी (PAA) के अनुसार, पायलट ने उड़ान के दौरान नेविगेशन सिस्टम में खराबी की सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) को दी थी।

अधिकारियों के मुताबिक, कंट्रोल रूम ने विमान को मार्गदर्शन देने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही मिनट बाद उससे संपर्क टूट गया। आखिरी बार विमान को कराची से करीब 155 नॉटिकल मील (287 किलोमीटर) पश्चिम में ट्रैक किया गया था।

विमान के लापता होने के बाद अरब सागर में बड़े पैमाने पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। पाकिस्तान नेवी, एयर फोर्स और अन्य एजेंसियां खोज अभियान में जुटी हैं। फिलहाल विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने या किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button