अयोध्या में सरयू नदी में नहाते समय 3 युवक डूबे

दोस्त का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे

Ayodhya में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। Saryu River के लक्ष्मण घाट पर नहाने के दौरान चार दोस्त गहरे पानी में चले गए। इनमें से एक युवक को जल पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन युवक नदी में डूब गए।

घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। डूबने वाले तीनों युवक Basti के रहने वाले हैं। सभी दोस्त जन्मदिन मनाने के लिए अयोध्या आए थे।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। तीनों युवकों की तलाश के लिए 10 से अधिक गोताखोर लगाए गए हैं।

एसडीआरएफ और जल पुलिस की चार टीमें करीब दो किलोमीटर के दायरे में लगातार तलाश कर रही हैं। दोपहर तक करीब सात घंटे बीत जाने के बावजूद युवकों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

घटना की निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं। एडीएम अरविंद कुमार और कोतवाली प्रभारी पंकज कुमार सिंह सहित पुलिस और प्रशासन की टीम राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही युवकों के परिजन भी अयोध्या पहुंच गए। घाट पर मौजूद परिवार की महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे इलाके में गमगीन माहौल बना हुआ है।

प्रशासन ने लोगों से नदी में उतरते समय सावधानी बरतने और गहरे पानी से दूर रहने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button