थोक महंगाई दर बढ़कर 12.29% पर पहुंची

ईंधन और बिजली के दामों ने बढ़ाई चिंता

  • अक्टूबर में लगातार तीसरे महीने महंगाई बढ़ी, खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतों में मामूली राहत

नई दिल्ली। देश में थोक महंगाई दर अक्टूबर में बढ़कर 12.29% हो गई। सितंबर में यह 11.39% थी। इस तरह एक महीने में थोक महंगाई दर में 0.90 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

इसका मतलब है कि पिछले साल अक्टूबर में थोक बाजार में 100 रुपये का सामान इस साल इसी महीने करीब 112.29 रुपये का हो गया। थोक महंगाई में लगातार तीसरे महीने बढ़ोतरी हुई है।

ईंधन और बिजली की कीमतों का असर

थोक महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह ईंधन और बिजली के दामों में तेजी बताई गई है। सितंबर में इनकी महंगाई दर 25.85% थी, जो अक्टूबर में बढ़कर 32.84% हो गई। इस श्रेणी में 6.99 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

खाने-पीने की चीजों में मामूली राहत

खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में थोड़ी कमी आई है। सितंबर में यह 8.66% थी, जो अक्टूबर में घटकर 8.58% रह गई। यानी खाने-पीने की चीजों की महंगाई में 0.08 प्रतिशत अंक की गिरावट दर्ज की गई।

वहीं, रोजमर्रा की जरूरत की अन्य वस्तुओं की महंगाई दर सितंबर के 8.67% से बढ़कर अक्टूबर में 9.24% हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button