दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 75 हजार की ठगी

अम्बेडकरनगर। जिले के अकबरपुर क्षेत्र के एक बेरोजगार युवक से दुबई में नौकरी दिलाने के नाम पर 75 हजार रुपये की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित को फर्जी वीजा और हवाई टिकट थमाकर दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया, जहां जांच के दौरान टिकट अमान्य पाया गया। रुपए वापस मांगने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। मामले में एसपी के आदेश पर अकबरपुर कोतवाली में नामजद एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

अकबरपुर क्षेत्र के मुबारकपुर डैयाडीह निवासी मोहम्मद मुर्तजा ने बताया कि वह लंबे समय से रोजगार के लिए विदेश जाने की कोशिश कर रहा था। इस दौरान उसकी मुलाकात हंसवर निवासी जुनैद और इस्तिखार से हुई। दोनों ने भीटी क्षेत्र के दहेमा निवासी राम विशाल से मिलवाया, जो वर्तमान में जलालपुर के पंथीपुर गांव में अपनी ससुराल में रह रहा है।

तीन चरणों में हुई रकम की अदायगी
राम विशाल ने दुबई में नौकरी, वीजा और हवाई टिकट के नाम पर 75 हजार रुपये की मांग की। पीड़ित के भाई मुस्तकीम ने 11 अगस्त 2024 को राम विशाल के खाते में फोन-पे के जरिए पहले 10 हजार रुपये ट्रांसफर किए। इसके बाद अलग-अलग तारीखों में कुल 45 हजार रुपये और भेजे गए। शेष 30 हजार रुपये नकद 6 नवंबर 2024 को हंसवर में ही जुनैद और इस्तिखार की मौजूदगी में राम विशाल को सौंपे गए।

फर्जी टिकट और वीजा के जरिए भेजा गया एयरपोर्ट
राम विशाल ने पीड़ित को 8 नवंबर 2024 की तारीख का दुबई का हवाई टिकट उपलब्ध कराया। पूर्व में मोबाइल पर एक वीजा भी भेजा गया था। जब मुर्तजा अपने भाई के साथ टिकट लेकर निर्धारित तिथि को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचा और वहां जांच कराई, तो टिकट फर्जी निकला। इस खुलासे के बाद उसे ठगी का आभास हुआ।

Related Posts

अंबेडकरनगर में ग्राम चौपाल से ग्रामीण समस्याओं के समाधान पर जोर

अंबेडकरनगर। जिले के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने खजुरी ग्राम में आयोजित ग्राम चौपाल एवं स्वयं सहायता समूह कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने कहा कि…

Continue reading
अंबेडकरनगर : अकबरपुर ब्लॉक परिसर में गंदगी का अंबार

अंबेडकरनगर। जनपद मुख्यालय स्थित अकबरपुर ब्लॉक परिसर में स्वच्छता व्यवस्था ध्वस्त नजर आ रही है। परिसर में जगह-जगह कूड़े का ढेर लगा है और नालियों में गंदगी भरी हुई है।…

Continue reading