
- नारायण फाउंडेशन के कार्यों की मंत्री ने की सराहना
- युवाओं के रोजगार और डिजिटल कौशल पर जोर
- सरकार और संगठन की संयुक्त पहल पर विचार-विमर्श
भाजपा नेता विवेक मौर्य द्वारा की गई यह भेंट विभिन्न सामाजिक और जनकल्याणकारी मुद्दों को लेकर केंद्रित रही। दोनों नेताओं के बीच राज्य सरकार की नीतियों, समाजसेवा से जुड़े कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श हुआ।
मुलाकात के दौरान विवेक मौर्य ने नारायण फाउंडेशन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में किए जा रहे सामाजिक कार्यों की जानकारी मंत्री जयवीर सिंह को दी। उन्होंने बताया कि संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और युवाओं के उत्थान के लिए निरंतर कार्यरत है। मंत्री जयवीर सिंह ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए सरकार के स्तर पर हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
बैठक के दौरान युवाओं के लिए रोजगार, प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों पर भी चर्चा की गई। विवेक मौर्य ने कहा कि भाजपा सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुँचाने में सामाजिक संगठनों की भूमिका अहम है। उन्होंने युवाओं को स्वरोजगार और डिजिटल कौशल से जोड़ने की जरूरत पर बल दिया।
मंत्री ने संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर
जयवीर सिंह ने भाजपा संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकार और संगठन दोनों मिलकर प्रदेश को विकास की दिशा में आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों के सामूहिक प्रयासों से ही ‘नए उत्तर प्रदेश’ का सपना साकार हो रहा है।
नारायण फाउंडेशन के कार्यों की हुई प्रशंसा
कैबिनेट मंत्री ने नारायण फाउंडेशन द्वारा विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में किए जा रहे जनहितकारी कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संस्थानों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाना चाहिए ताकि आमजन तक इनका अधिकतम लाभ पहुँचाया जा सके।








