पुलिस लाइन में देर रात अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) ने किया औचक निरीक्षण

  • एएसपी श्याम देव ने देर रात पुलिस लाइन में औचक निरीक्षण किया
  • रात्रि गश्त की स्थिति की समीक्षा, मुस्तैदी पर सख्त निर्देश
  • बैरक ड्यूटी और अनुशासन पर विशेष जोर, स्वच्छता की जांच

अम्बेडकरनगर। जनपद में कानून-व्यवस्था और पुलिस ड्यूटी की सतत निगरानी को लेकर प्रशासनिक स्तर पर सख्ती बरती जा रही है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्याम देव ने देर रात पुलिस लाइन में विभिन्न यूनिट्स की ड्यूटी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि गश्त, बैरक ड्यूटी, कंट्रोल रूम, परेड ग्राउंड और रिजर्व QRT की तैनाती की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया।

रात्रि गश्त की स्थिति पर ली रिपोर्ट, मुस्तैदी पर दिया जोर

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने सबसे पहले रात्रि गश्त पर निकली पुलिस टीमों की तैनाती, समय पर ड्यूटी जॉइन करने और ड्यूटी के दौरान सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रात्रि गश्त का मुख्य उद्देश्य जनपद में अपराधों पर नियंत्रण और जनता में सुरक्षा का भाव पैदा करना है, ऐसे में इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैरक ड्यूटी का लिया जायजा, अनुशासन पर विशेष ध्यान

बैरकों की स्थिति और वहां मौजूद ड्यूटी पर तैनात कर्मियों की उपस्थिति का भी निरीक्षण किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारी से बैरक में साफ-सफाई, समय पर उपस्थिति और शिफ्ट निर्धारण की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि बैरक में अनुशासन, स्वच्छता और समयबद्धता का पालन कड़ाई से कराया जाए।

Back to top button