बसखारी सीएचसी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पड़ताल

अम्बेडकरनगर। जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार शैवाल तथा उप जिलाधिकारी टांडा के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसखारी का निरीक्षण कर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की।

वीएचएनडी सत्रों में कमी पर कार्रवाई

समीक्षा के दौरान सीएचओ व एएनएम ने अवगत कराया कि वीएचएनडी सत्रों के आयोजन हेतु आवश्यक उपकरणों व सामग्रियों की कमी बनी हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीरता दिखाते हुए अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (भंडार) डॉ. रामानंद सिद्धार्थ और स्टोर कीपर हरगोविंद का वेतन रोकने का आदेश दिया। साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिले के सभी सीएचसी, पीएचसी, उपकेंद्र व टीकाकरण स्थलों पर उपकरण और सामग्री तत्काल उपलब्ध कराई जाए तथा नियमित उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

नसबंदी भुगतान लंबित, ब्लॉक अकाउंट मैनेजर पर गिरी गाज

समीक्षा में यह भी सामने आया कि एक लाभार्थी को नसबंदी भुगतान अभी तक नहीं मिला है। इस लापरवाही पर जिलाधिकारी ने ब्लॉक अकाउंट मैनेजर दिनेश का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने के निर्देश दिए।

टीबी मरीजों को नियमित दवा व पोषण पोटली अनिवार्य

टीबी उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा में पाया गया कि आशाओं के पास सभी मरीजों की लाइन लिस्टिंग उपलब्ध है और दवाएं नियमित रूप से दी जा रही हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ग्राम प्रधानों के सहयोग से सभी मरीजों को समय पर पोषण पोटली भी उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने आशाओं की कार्यकुशलता का मूल्यांकन कर रैंकिंग तैयार करने तथा कमजोर प्रदर्शन करने वाली आशाओं को सुधार हेतु प्रेरित करने और सुधार न होने पर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

Related Posts

सड़क सुरक्षा पर प्रशासन की सख्ती

अम्बेडकरनगर में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) ज्योत्स्ना बंधु…

Continue reading
होमस्टे नीति–2025 : अम्बेडकर नगर में 13 आवेदनों पर समिति की बैठक

अम्बेडकरनगर। अम्बेडकरनगर में उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ब्रेड एंड ब्रेकफास्ट होमस्टे नीति–2025 के तहत प्राप्त आवेदनों की समीक्षा के लिए जिला स्तरीय समिति की बैठक कलेक्ट्रेट में आयोजित हुई।…

Continue reading